Site icon Bhagwa Sanatan Times

महमूदपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित

पिरान कलियर:(रागिब नसीम) उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत महमूदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबनम और अतिया जमाल द्वारा अपने-अपने केंद्रों पर किया गया। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने कहा कि सरकार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनका लाभ हर पात्र बच्चे और परिवार तक पहुंचना चाहिए।डॉ. शहजाद अली ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अहम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबनम, अतिया जमाल, जेबा, यूनुस, रविंद्र, इंद्रवीर, कलीम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version