Site icon Bhagwa Sanatan Times

भूपतवाला राजकीय महाविद्यालय के स्थाई भवन निर्माण और परीक्षा परिणाम की गड़बड़ी को लेकर NSUI ने सीएम को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार के छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर और सह सचिव दीक्षा जोशी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला लंबे समय से मोहन आनंद आश्रम भीमगोड़ा में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा है। अपना स्थाई भवन न होने से छात्र-छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई यागिक वर्मा व नितिन रावत ने कहा कि परीक्षा परिणाम में लगातार त्रुटियां हो रही हैं, जिसका तत्काल पुनर्मूल्यांकन कराया जाए।छात्रा तनवी गुप्ता व शिवांगी ने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से शौचालय की व्यवस्था नहीं है, वहीं पायल सैनी और कनिका रतूड़ी ने क्लासरूम की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। उज्जवल और ओम कश्यप ने कहा कि परिसर में जंगली बंदरों का खतरा भी हर समय बना रहता है।

छात्रों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है और सरकार जल्द स्थाई भवन निर्माण सहित सभी समस्याओं का समाधान करे।इस मौके पर पायल ठाकुर, प्रियंका, छवि, छवि त्यागी, नेहा पंत, पार्वती, आमरीन, फरीन, वर्णिका सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Exit mobile version