Site icon Bhagwa Sanatan Times

भूपतवाला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न होटेलों का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया निरीक्षण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून व मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार द्वारा निर्गत आदेश निर्देश के अनुपालन में LFM कुँवर सिंह राणा DVR प्रवीण राणा fw प्रीति रौथाण द्वारा भूपतवाला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न होटेलों का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

जिसके अंतर्गत अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता एवं उपलब्धता की जाँच की गयी,उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही जिन संस्थाओं में अग्नि सुरक्षा संबंधी उपकरणों की कमियां थी।उन्हें कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु निर्देशित दिए गए।

Exit mobile version