Site icon Bhagwa Sanatan Times

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश

देहरादून:(जीशान मलिक) लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा सुचारु रूप से पुनः संचालित की जाएगी। फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रियों को नहीं भेजा जा रहा है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। बेवजह जोखिम न लें।प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रास्तों में फंसे यात्रियों के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकने की व्यवस्था की गई है। SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Exit mobile version