
हरिद्वार:(जीशान मलिक) मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है।DM ने 20 जुलाई 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाले साप्ताहिक ‘जनता मिलन / जन सुनवाई’ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि रेड अलर्ट को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।DM ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला आपदा प्रबंधन तंत्र से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

