Site icon Bhagwa Sanatan Times

भारत रक्षा मंच द्वारा अहिल्याबाई होल्कर और वीर सावरकर पर संगोष्ठी आयोजित

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)भारत रक्षा मंच, रुड़की इकाई द्वारा 31 मई को प्रेम नगर स्थित मंदिर प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जीवन पर केंद्रित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज व राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत इन महान विभूतियों के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे क्रांतिकारी योद्धा थे,जिन्होंने न केवल अंग्रेजों का डटकर विरोध किया बल्कि विचारधारा के स्तर पर भी भारत को आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से जागरूक बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रदेश महामंत्री अजीत सिंह ने वीर सावरकर के कालापानी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग और साहस हमारे लिए अमूल्य धरोहर है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा नंदा ने अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल को महिला सशक्तिकरण और धर्म-संस्कृति के संरक्षण का स्वर्णिम युग बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने नारी नेतृत्व की एक मिसाल कायम की, जिससे वर्तमान समय में महिलाएं भी नेतृत्व में सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं।

प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वीर सावरकर और अहिल्याबाई दोनों ही ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं, जिनके जीवन से नई पीढ़ी को कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा की भावना सीखनी चाहिए।

नगर अध्यक्ष गीता कार्की ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए भारत रक्षा मंच की गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि मंच समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन हरिद्वार नगर अध्यक्ष सरस्वती देवी ने किया:-

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ,उपस्थित गणमान्यजनों एवं वक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की मीडिया प्रभारी मितुषी, मंजू सैनी, वंदना, निर्मला, कोमल, पार्वती, आदि शामिल रहे।

Exit mobile version