Site icon Bhagwa Sanatan Times

“भारतीय किसान यूनियन (एकता) क़े कार्यकर्ताओ ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाल कर की गई कड़ी कार्रवाई की मांग”

 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए,भारतीय किसान यूनियन एकता ने जिला कार्यालय से लेकर धोबिया चौक ट्रांसफॉर्म तक मोन रखकर और कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय किसान युनियन एकता के राष्ट्रीय पदाधिकारी राव सद्दाम ने कहा कि यह हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरे भारत पर हुआ है। उन्होंने कहा कि हम अपने मारे गए भाइयों को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन उनके खून की एक-एक बूंद का हिसाब आतंकियों से लिया जाना चाहिए।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए, जो दुनिया के लिए मिसाल बने और कोई भी आतंकी भविष्य में भारत की ओर आँख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचे।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए जो दुनिया के लिए मिसाल बने और कोई भी आतंकी भविष्य में भारत की ओर आँख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचे।

साथ ही जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी ने कहा कि पहलगाम की घटना को लेकर आज देश में शोक की लहर है,और ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे हर भारतीय को इंसाफ चाहिए।

किसान यूनियन एकता क़े ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम ने कहा किसान यूनियन एकता इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है।आतंकवाद के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि देश के हर एक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version