Site icon Bhagwa Sanatan Times

भाजपा प्रकोष्ठ कार्यशाला में बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर

हरिद्वार:(जीशान मलिक)भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश-जिला प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

राज्य मंत्री विनय रूहेला ने कार्यकर्ताओं से केंद्र-राज्य की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। मानसून में सफाई, जलभराव और दवाओं की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश महामंत्रियों ने संगठन विस्तार, सेवा कार्य और सोशल मीडिया के उपयोग पर जोर दिया। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version