Site icon Bhagwa Sanatan Times

“भगवानपुर में ऊर्जा निगम का छापा,35 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी”

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपद हरिद्वार के भगवानपुर से खबर सामने आ रही है जहां पर बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। इस छापेमारी को देखते हुए स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची रही।आपका बता दे कि इस दौरान टीम ने कुल 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस में तहरीर दी है। छापुर चोली,शहाबुद्दीनपुर, और मक्खनपुर समेत कई गांव में टीम ने छापेमारी की।

टीम की कार्रवाई को देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीण एक-दूसरे को फोन से वार्ता कर छापामार कार्रवाई की जानकारी देते भी दिखे। टीम की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने मौका पाकर घर की छतों पर पड़े (कटवे)कटिया उतारकर फेंक दी।ताकि टीम को हमारे बारे में जानकारी न मिले।जिससे हम बच जाए।

Exit mobile version