
रुड़की:(जीशान मलिक)हरिद्वार जिले के रुड़की से बड़ी खबर प्रमुख योगेश कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।
शंकरपुरी रूडकी निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली रूडकी पर शिकायती प्रार्थना पत्र बाबत युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई का रास्ता रोककर उसके एवं अन्य साथियों के साथ इकट्ठा होकर लोहे की रॉड व लाठी डण्डो से मारपीट करना व गाडी को तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने के संबंध में दी।
शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया।
दर्ज मुकदमें की पड़ताल एवं आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास कर दिनाँक 26.10.2025 को वारदात में शामिल रहे 02 आरोपित को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन व 03 डण्डे भी बरामद किए।
“पकड़े गए आरोपित….
1. सुमित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
2. राजन पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
“बरामदगी…
1.घटना मे प्रयुक्त वाहन UK 17y7571toyta glnaza कार
2.अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त डण्डे (बाँस) – 03
“पुलिस टीम में शामिल…
1. प्र 0 निरी मनीष उपाध्याय
2. व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3.उप निरी सूरत शर्मा
4. अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिह राठी
5. हेकानि0 नूर हसन
6. हेकानि0 संदीप कुमार
7. कानि0 भूपेन्द्र
8. कानि0 राजेश देवरानी।

