Site icon Bhagwa Sanatan Times

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि सती ने सीएम धामी से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि सती ने सीएम धामी से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी

देहरादून,भगवा सनातन टाइम्स

2 जून 2025, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज सचिवालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया तथा चल रही चारधाम यात्रा, विशेष रूप से श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उपाध्यक्ष सती ने बताया कि यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं को भगवान के सहज दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ धाम में अब दर्शन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए लक्ष्मी गेट के बजाय घंटाकर्ण गेट से ही सभी को दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित हुई है।

ऋषि प्रसाद सती ने आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी देहरादून में मुलाकात की। उन्होंने सभी नेताओं को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अर्पित किया और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत है और सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन का अवसर मिल रहा है। यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा और सुचारू आवागमन की निगरानी निरंतर की जा रही है।

Exit mobile version