
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत हेतमपुर आन्नेकी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।आपको बता दें कि बीएचईएल में 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसमें ग्रामीणों ने ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। बीएचईएल अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की मुहिम और भ्रष्टाचार रोकने में आम जनता की भूमिका के बारे में जानकारी दी।इस दौरान बीएचईएल की ओर से प्रमुख (सतर्कता) आर. के. श्रीवास्तव, सतर्कता एवं सीएसआर विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

