Site icon Bhagwa Sanatan Times

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को सौंपा 283.56 करोड़ का अंतिम लाभांश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। कंपनी की ओर से दिए गए इस लाभांश की राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिए गए लाभांश की तुलना में ढाई गुने से भी अधिक है।भारत सरकार की बीएचईएल में 58.17 प्रतिशत हिस्सेदारी पर देय अंतिम लाभांश का चेक केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने सौंपा। इस दौरान भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव (एचआई) कामरान रिजवी भी मौजूद रहे।

समारोह में बीएचईएल के निदेशक मंडल के सदस्य तथा भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कंपनी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में उसके शेयरधारकों को कुल 487.49 करोड़ रुपये का लाभांश दिया गया है।कंपनी की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार को दिया गया अंतिम लाभांश बीएचईएल के वित्तीय प्रदर्शन और शेयरधारकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लाभांश भुगतान के साथ कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को किए गए कुल लाभांश वितरण की प्रक्रिया भी पूरी की।

Exit mobile version