मुरादाबाद:(जीशान मलिक) पर्यावरण को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर डिपार्टमेंट GNRF ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में “पौधा लगाओ पेड़ बनाओ” अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बिलारी नगर पालिका के नंगलिया जट रोड, रज़ा नगर स्थित जामिया फैज़ाने अहले बैत में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।GNRF के नगर अध्यक्ष अरकान क़ादरी ने कहा कि पेड़ हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण की बेहतरी में योगदान दें।इस मुहिम के तहत विभिन्न शहरों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुफ्ती इमरान मंज़री शाने आलम अत्तारी, मौलाना अशरफ़ मिस्बाही, मौलाना आसिफ़ मदनी, मौलाना आसिफ़ अत्तारी, मौलाना फैज़ान मदनी, मास्टर इमरान अत्तारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

