Site icon Bhagwa Sanatan Times

बहादराबाद में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल: पहलवानों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बहादराबाद 8 मार्च से आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम। दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

“इस दंगल मे भाग लेने वाले पहलवानो के क्षेत्रो के नाम…

– मुज़फ्फरनगर, सलेमपुर, हरिद्वार, कंगड़ी, हरियाणा, अयोध्या और बहादराबाद सहित कई स्थानों से पहलवान पहुंचे।राहुल पांडे, बाबा नागेंद्र दास, बिल्ला पहलवान राजस्थान, जल्लाद राजस्थानी, छोटा टाइगर, आहिल कुरैशी, नवनीत और नेपाल से आए पारस थापा सहित कई पहलवानों ने शानदार कुश्ती लड़कर अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दाताराम चौहान ने विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।अगले वर्ष भी बहादराबाद में इस तरह का भव्य दंगल आयोजित किया जाएगा।

“परंपरा का पुनरुद्धार…

बहादराबाद क्षेत्र में पिछले कई दशकों से हर वर्ष दंगल आयोजित होते थे, लेकिन समय के साथ यह परंपरा लगभग समाप्त हो गई। दंगल आयोजित करने वाले पुराने लोग अब हमारे बीच नहीं रहे और क्रिकेट के बढ़ते जुनून ने कबड्डी, हॉकी, दंगल और वॉलीबॉल जैसे पारंपरिक खेलों को काफी पीछे धकेल दिया है। ऐसे में इस दंगल के आयोजन से क्षेत्र में फिर से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मौके पर ठा. नौशू चौहान,ठा. संजय चौहान,आयोजनकर्ता ग्राम प्रधान नीरज चौहान,जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार जाटव उर्फ लल्ला,जसवंत चौहान,प्रशांत चौहान,आदेश धीमान,आर्यन चौहा,कन्नू चौहान,सत्यम, तंजीम, बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version