Site icon Bhagwa Sanatan Times

फायर स्टेशन रुड़की का जनजागरण अभियान

रुड़की:(चीफ एडिटर)फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने शिवालिक सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल लणढोरा में जनजागरण अभियान चलाया। टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि, एलपीजी गैस सिलेंडर लिकेज से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में विस्तार से बताया।

टीम ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों फायर एक्सटिंग्विशरो की हैंडलिंग के बारे में भी प्रयोग करके सिखाया। सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपातकालीन नंबर 112 के महत्व को भी जाना।टीम ने छात्रों को आकस्मिक स्थिति में राष्ट्र की संपत्ति और जनहानि रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधन ने जनजागरण अभियान कार्यक्रम के लिए टीम का आभार व्यक्त किया।

टीम का विवरण:

1. लीडिंग फायरमैन अतर सिंह

2. लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार।

Exit mobile version