Site icon Bhagwa Sanatan Times

फरार वारंटी गिरफ्तार, ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने लगातार फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान बसंत उर्फ गुड्डू पुत्र बालमुकुंद निवासी बलराम गिरी, रामगढ़ खड़खड़ी, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 1935/2025 के अंतर्गत धारा 413 भादंवि में मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद एवं कांस्टेबल यशवंत सिंह द्वारा की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version