
देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को वर्तमान पदभार से अवमुक्त होकर नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
