Site icon Bhagwa Sanatan Times

पूर्व CAPF वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, पेंशन एरियर और CGHS मुद्दों पर चर्चा

हरिद्वार:(जीशान मलिक) पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 05.07.2026 को संगठन कोषाध्यक्ष राजकुमार रवि के निज निवास, सलेमपुर महदूद, निकट बहादराबाद, हरिद्वार में किया गया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता एडवोकेट रूप चंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया। बैठक में पूर्व अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को लाभान्वित करने वाले पेंशन एरियर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में CGHS निदेशक से वार्ता के लिए समय मिलते ही सभी सदस्यों को सूचित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा, जो हरिद्वार में CGHS डिस्पेंसरी स्थापित करने और पैनल में हरिद्वार के अस्पतालों को शामिल कराने जैसे विषयों पर वार्ता करेगा। इच्छुक सदस्य सूचना प्राप्त होने पर अपना नाम अध्यक्ष को प्रेषित कर सकते हैं।

एडवोकेट रूप चंद आजाद, राजीव शर्मा, राजकुमार रवि, धर्मपाल, सोम दत्त, सहदेव शर्मा, वीरेंद्र चौहान, सुनील कुमार आदि।

Exit mobile version