Site icon Bhagwa Sanatan Times

पुल के बाद अब सड़क: रानीपुर में विकास की रफ्तार तेज, टिहरी विस्थापित मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) क्षेत्र में चरणबद्ध विकास को गति देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भेल मध्य मार्ग से रानीपुर कोतवाली होते हुए टिहरी विस्थापित कॉलोनी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इस सड़क के दोनों ओर लॉकिंग टाइल्स लगाकर चौड़ीकरण करेगी, जिससे मार्ग सुंदर और सुगम बनेगा।यह विकास कार्य टिहरी विस्थापित कॉलोनी, सुभाषनगर क्षेत्र और शिवालिकनगर की भारी आबादी के लिए वरदान साबित होगा। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि पहले यह मार्ग बेहद संकरा होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। चौड़ीकरण के बाद स्थानीय जनता को संभावित हादसों से राहत मिलेगी और सफर सुरक्षित होगा।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए शिवालिकनगर बाइपास के रूप में भी काम करेगा। इससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। टिहरी विस्थापित कॉलोनी से भेल मध्य मार्ग तक की कनेक्टिविटी बेहतर होने से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।रानीपुर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत पूर्व में शिवालिकनगर और टिहरी विस्थापित कॉलोनी के बीच एक पुल का निर्माण कराया जा चुका है। कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए ज्वालापुर-सुभाषनगर-शिवालिकनगर के मध्य दूसरे पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

कार्य शुभारंभ पर स्थानीय सभासद ब्रजलेश देवी सहित क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का आभार जताया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे चरणबद्ध विकास कार्यों और इस नई सौगात से जनता में भारी उत्साह है। इन बुनियादी कार्यों से क्षेत्र का कायाकल्प हो रहा है।उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक आदेश चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में इंदरपाल शर्मा, विनीत चौहान, चमन चौहान, चंद्रभान सिंह, मुकेश चौहान, रंगपाल चौहान, नेत्रपाल, अमित जांगिड, दीपक, सचिन चौहान, ऋषिपाल, जितेंद्र धीमान, कमलेश विश्वकर्मा, अमित चौहान, इंदु, सुशीला देवी, कुसुम, एसपी त्यागी, इंदर शर्मा, विवेक वर्मा, सचिन सिरोही, रामपाल शर्मा, विनोद शर्मा, सुखपाल, अनुराग सोमानी, संदीप गर्ग, केएस रावत, टेकचंद शर्मा, अनिक मलिक, गिरीश घंडियाल, शिवम त्यागी, राजीव राजपूत, नरेश शर्मा, संदीप, सुखपाल, अमिताभ वत्स सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Exit mobile version