पिरान कलियर:(जीशान मलिक) ऑपरेशन स्माइल के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई 3 साल की बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता से मिलाया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए दुआएं दीं।इरफान पुत्र मौ. ईद्दू निवासी गांव अब्बूपुर, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद ने कलियर थाने पर मौखिक सूचना दी कि उसकी 3 साल की बेटी अचानक कमरे से बाहर निकली और कहीं गुम हो गई।
सूचना मिलते ही थाने से चेतक मोबाइल के साथ पुलिस टीम को बच्ची की तलाश में भेजा गया। दरगाह व आसपास लाउडस्पीकर से प्रसार करवाया गया। परिजनों द्वारा दिए गए फोटो से मिलान करते हुए दरगाह क्षेत्र में पुलिस टीम को एक बालिका अकेली घूमती मिली।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को संरक्षण में लेकर कोतवाली पिरान कलियर लाया। चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष पूछताछ के बाद परिजनों को सूचित कर कोतवाली बुलाया गया। पहचान के बाद बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल
1. व0उ0नि0 राजेश बिष्ट
2. म0उ0नि0 विशाखा राठौर
3. हे0कानि0 जमशेद अली
4. म0कानि0 मौसम।

