Site icon Bhagwa Sanatan Times

“ पुलिस ने अवैध खनन करने पर टैक्ट्रर को अवैध खनन सामाग्री के साथ किया सीज”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम श्यामपुर मे नदी से अवैध खनन सामाग्री परिवहन करते हुये टैक्ट्रर स्वराज मय ट्राली UK-14K-9897 को रोककर चैक किया।

तो टैक्ट्रर चालक विनय कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम श्यामपुर हरिद्वार के पास खनन सामाग्री सम्बन्धी कोई वैध कागजात न मिलने पर उक्त टैक्ट्रर ट्राली को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर वाहन मे परिवहनित अवैध खनन सामाग्री के सम्बन्ध मे सम्बन्धित प्राधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित प्रेषित की गयी है।

Exit mobile version