पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चन्द्र सुयाल और क्षेत्राधिकारी रूडकी सुश्री नतासा सिंह ने कोतवाली पिरान कलियर का अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया और थाना परिसर की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सरकारी सम्पत्ति, शस्त्रों, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरिक, सीसीटीएनएस और मैस का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रूडकी ने सभी अभिलेखों को अध्यावधिक करने, मालों को सुव्यवस्थित रखने, माल मुकदमाती के निस्तारण की कार्यवाही करने और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि के अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

