पिरान कलियर (रागिब नसीम):पिरान कलियर में वे टू लाइव फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के तहत 435 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के लिए सर्टिफिकेट और टी-शर्ट किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में वे टू लाइव फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास राज राय और दिनेश खटाना ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह आयोजन हमारे युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम को पहचानने का एक प्रयास है। हमें विश्वास है कि ये सर्टिफिकेट युवाओं को अपने करियर और जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने में प्रोत्साहित करेंगे।”
इस मौके पर समाजसेवी रागिब नसीम ने कहा समारोह के दौरान युवाओं के चेहरों पर सफलता और गर्व की चमक देखने को मिली। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
मुख्य आकर्षण:
• 435 छात्रों को सर्टिफिकेट और किट प्रदान किए गए।
• विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
• कार्यक्रम का आयोजन वे टू लाइव फाउंडेशन द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के महत्वपूर्ण पदाधिकारी जैसे मोहसिन अली (सेंटर मैनेजर), परवेज आलम, शुमायला अंसारी, वसीम अहमद और करतार खटाना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

