Site icon Bhagwa Sanatan Times

पिरान कलियर साबिर पाक दरगाह में महिला के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

पिरान कलियर;(जीशान मलिक) दरगाह साबिर पाक में महिला के साथ लात घूंसों से मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार .

कल शाम रुड़की ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद दरगाह साबिर पाक में एक व्यक्ति और एक महिला का लात घूंसे से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था.

वीडियो वायरल होने का बाद पुलिस ने आरोपी मोहिब खान निवासी गांव पटेरी थाना चांद जिला महुआ बिहार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांतिभंग करने और अनियंत्रित आचरण करने में चालान कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल एएसआई इमामुद्दीन ,हेड कॉन्स्टेबल सोनू चौधरी शामिल रहे।

Exit mobile version