पिरान कलियर:(जीशान मलिक/रागिब नसीम) साबिर पाक के 757 वे उर्स में उमड़ा जायरीनों का सैलाब। जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर, लंढौरा,बेलडा, रहमतपुर,बाजूहेड़ी, सुल्तानपुर, सलेमपुर,मेहवड कलां, नांगल,आदि हजारों की संख्या में चादर पैदल लेकर जायरीन कलियर शरीफ पहुंचे।
पैदल काफिले के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाकर लंगर और फल वितरित किए गए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और मिठाई खिलाकर ईद मिलादुन्नबी और साबिर पाक के उर्स की मुबारकबाद दी।
साबिर पाक का सालाना उर्स 24 अगस्त मेंहदी डोरी के साथ शुरू हो गया था। आज 5 सितंबर को बड़ी रौशनी की रस्म बाद नमाजे ईशा अदा की जाएगी।

