
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में पुलिस विभाग के सहयोग से सुरक्षित बचपन को लेकर विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अधिकारियों ने बुधवार को इमलीखेड़ा, कलियर और धनौरी क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों द्वारा बाल अधिकारों और संबंधित सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई।
बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करने को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान पोक्सो अधिनियम, बाल श्रम निषेध और किशोर न्याय अधिनियम जैसे प्रावधानों के बारे में सामान्य जानकारी साझा की गई।प्राधिकरण के अनुसार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से नागरिकों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

