Site icon Bhagwa Sanatan Times

पिथौरागढ़ में त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी

देहरादून/पिथौरागढ़:(जीशान मलिक) जनपद में त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के संबंध में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।प्रशासन के अनुसार पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा आपसी समन्वय से यातायात नियमों के पालन को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बताया गया कि नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए नियमित जांच और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था पर जोर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version