Site icon Bhagwa Sanatan Times

पात्र ग्रामीणों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, सीडीओ ने दिए निर्देश

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।सीडीओ ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में योजनाओं की नियमित निगरानी करने और जहां प्रगति धीमी है, वहां कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी सहित जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version