Site icon Bhagwa Sanatan Times

पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)पथरी पुलिस ने दहेज हत्या के एक संवेदनशील मामले में फरार चल रहे अभियुक्त जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी मृत्यु कारित करने का मुख्य आरोपी है।

“क्या है पूरा मामला?

गुरनाम (निवासी नसीरपुर कला, पथरी) ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन को उसके पति जसविंदर और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।

“पुलिस एक्शन…

पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को धनपुरा-दोगीवाला मार्ग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

“गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण”

नाम: जसविंदर पुत्र अर्जुन

निवासी: नसीरपुर खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

“पुलिस की जांबाज टीम…

इस सफल गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

– उ०नि० महेंद्र पुंडीर (विवेचक/टीम प्रभारी)

– का० जयपाल

– का० रविन्द्र

*पुलिस का संदेश*

“दहेज एक सामाजिक अभिशाप है और इसके कारण किसी भी बेटी की जान जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पथरी पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए प्रतिबद्ध है।” — थाना पथरी पुलिस

Exit mobile version