Site icon Bhagwa Sanatan Times

पटना में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी विभाग की रेड

बिहार:(ज़ीशान मलिक)बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की स्पेशल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शहरी विकास एवं आवास विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

निगरानी की टीम ने रामनगरी, खगौल स्थित आवास और पंत भवन में उनके सरकारी दफ्तर में दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल दस्तावेजों और संपत्ति की जांच चल रही है।पटना में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी विभाग की रेड

निगरानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राजीव कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती जांच में आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिलने के बाद स्पेशल यूनिट ने छापे की कार्रवाई की। टीम दस्तावेज, बैंक खाते और प्रॉपर्टी के कागजात खंगाल रही है।

Exit mobile version