Site icon Bhagwa Sanatan Times

पंतद्वीप पार्किंग में गिरा विशालकाय पेड़, फायर यूनिट ने काटकर रास्ता खुलवाया

हरिद्वार:(जीशान मलिक)पंतद्वीप पार्किंग में गुरुवार को अचानक एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि सड़क के बीचों-बीच बड़ा पेड़ गिरा हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई थी। फायर कर्मियों ने बिना देर किए वुडन कटर की मदद से पेड़ को टुकड़ों में काटना शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को रास्ते से हटाया गया और यातायात पुनः सुचारू किया गया। फायर यूनिट की तत्परता से बड़ा जाम लगने से बच गया।

फायर यूनिट में LFM खजान तोमर, DVR विपिन तोमर, FM खुशहाल, FW यशपाल शामिल रहे।

Exit mobile version