Site icon Bhagwa Sanatan Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का रुड़की में आगाज, कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

रुड़की:(जीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत संगठनात्मक जिला रुड़की का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। वर्ग में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का मकसद संगठन को और सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनाना है।

स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का अहम माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ग में पूरी सहभागिता कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठनात्मक विकास, कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा भावना और चुनावी सफलता के मूल मंत्र साझा किए। बोले- भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में वर्ग प्रभारी दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला प्रभारी एडवोकेट आदित्य चौहान, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राजपाल सिंह, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, सुशील त्यागी, पवन तोमर, देशराज करनवाल, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रिया प्रवेश, सतीश सैनी, मुदुप त्यागी, प्रतिभा चौहान, नवनीत सिंह, तेजपाल मौर्य, नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुशील रावत, अंकित गौतम, गीता मलिक, विभोर सेठी, नीटू सिंह, आदित्य रोड, नील कमल शर्मा, सुदेश चौधरी, राहुल मुल्तानी, अमित प्रजापति, विकास प्रजापति, ममता चहल, राजेश सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

वर्ग में संगठनात्मक विषयों, पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ संगठन को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version