देहरादून:(जीशान मलिक) नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड शासन भी अलर्ट हो गया है। नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।प्रशासन के मुताबिक, यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति को वहां मौजूद किसी उत्तराखंड निवासी के संबंध में जानकारी है, तो तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर उसे तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर साझा करें। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिक इन नंबरों के माध्यम से अपनी स्थिति की जानकारी देकर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
” राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून”
हेल्पलाइन: 0135-2710334, 0135-2710335
हेल्पलाइन: 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
मोबाइल:8218867005
टोल फ्री:1070
“जनपद देहरादून हेल्पलाइन”
हेल्पलाइन: 0135-2726066, 0135-2626066
मोबाइल: 7534826066
टोल फ्री: 1077।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों या उनसे संबंधित किसी भी व्यक्ति के बारे में उपलब्ध जानकारी संबंधित हेल्पलाइन पर तत्काल उपलब्ध कराएं। आपदा की स्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर भी इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

