
रुड़की:(जीशान मलिक) नगर निगम रुड़की के नव नियुक्त पार्षद अजीत मधुकर जाटव को उत्तराखंड भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर अजीत मधुकर जाटव ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह बुंदियाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे पहले निगम पार्षद की जिम्मेदारी दी और अब प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पार्टी नेतृत्व के विचारों और प्रदेश सरकार की विकास नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और रविदासिया समाज को भाजपा से और अधिक मजबूती से जोड़ने का प्रयास करूंगा।
स्वागत कार्यक्रम में राज्य मंत्री अजीत चौधरी, राज्य मंत्री आदेश सैनी ने कहा कि अजीत मधुकर जाटव ने युवा अवस्था से ही संगठन में कार्य कर पार्टी को मजबूती प्रदान की है, ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ा रही है।इस अवसर पर तेजपाल मौर्य, अरविंद जाटव, अभिषेक दाबसे, रवि कुमार, योगेश, कदम सिंह, अजय कुमार, धीरज कुमार, सुधीर जाटव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

