Site icon Bhagwa Sanatan Times

नव नियुक्त एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह का पुलिस लाइन रोशनाबाद का निरीक्षण

हरिद्वार:(जीशान मलिक)नव नियुक्त एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने रविवार को सुबह पुलिस लाइन रोशनाबाद क्वार्टर गार्ड पहुंचकर पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कर्मचारियों की रहने की व्यवस्था, और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस कर्मचारी बैरक का भी निरीक्षण किया और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन परिसर की सुरक्षा और पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने काम में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुटने के लिए कहा।

इस निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह के साथ पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version