Site icon Bhagwa Sanatan Times

नगर पालिका शिवालिक नगर में विकास कार्यों का शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

“शुभारंभ की गई सड़कें…

– सिद्धार्थ एन्क्लेव में 1 सड़क

– राज विहार कॉलोनी में 2 सड़कें

– शिवालिक गंगा विहार की गली नं. 4 एवं 9B में 2 आंतरिक सड़कें

– वृंदावन कुंज गली नं. 1 में 1 सड़क

– पंडित जी डेयरी के सामने वाली सड़क

– सक्षम विहार में 2 सड़कें

– मनु ग्रीन कॉलोनी में 4 सड़कें

“नगर पालिका अध्यक्ष के विचार…

– नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

– शिवालिक नगर क्षेत्र का प्रत्येक मोहल्ला बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

– जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर नगर में विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Exit mobile version