Site icon Bhagwa Sanatan Times

“नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक शांतिपूर्वक हुई संपन्न, 600 से अधिक प्रस्तावों पर मंजूरी….

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक शांतिपूर्वक हुई संपन्न, 600 से अधिक प्रस्तावों पर मंजूरी।

मुख्य प्रस्ताव-

सभी वार्डों में लगाई जाएगी मिनी हाई मास्क लाइट।आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु होगा नया टेंडर तथा प्रत्येक वार्ड में बढ़ाए जाएंगे कर्मचारी।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में रैंकिंग सुधार हेतु टेंडर के माध्यम से किया जाएगा एजेंसी का चयन।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शौचालयों का कराया जाएगा। सर्वे और अवैध कब्जे वाले शौचालयों को खाली करते हुए की जाएगी निष्पक्ष नीलामी।नगर निगम की संपत्तियों को चिन्हित करते हुए की जाएगी तारबाड़।नगर में बनाए जाएंगे स्मार्ट बस शेल्टर तथा पब्लिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन। सर्किल रेट पर लिया जाएगा नगर निगम की दुकानों से किराया।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बंदर पकड़ने हेतु की जाएगी निविदा।प्रत्येक घर को डस्टबिन वितरित करने हेतु लिए जाएंगे डेढ़ लाख डस्टबिन।सभी 60 वार्डों में तैनात किए जाएंगे 60 सुपरवाइजर, जिनकी तैनाती अनुभव तथा शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी।निविदा के माध्यम से बाहरी आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाया जाएगा यूजर चार्ज कलेक्शन। सराय स्थित नगर निगम के एमआरएफ सेंटर का किया जाएगा पुनः संचालन।

Exit mobile version