Site icon Bhagwa Sanatan Times

देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 3 महिलाएं और 2 युवक गिरफ्तार, होटल संचालक फरार

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर)शहर में देह व्यापार के बढ़ते मामलों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज A.H.T.U. टीम हरिद्वार ने एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

गोपनीय सूचना के आधार पर सत्यम विहार, भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने मौके से 03 महिलाएं और 02 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस को वहां से बड़ी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि गौरव राजपूत निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उक्त गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर देह व्यापार का संचालन कर रहा था। वह मोबाइल के जरिए सौदे करता था और ग्राहकों के साथ महिलाओं को होटल भेजा जाता था। आरोप है कि गौरव राजपूत का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है और वह कई वर्षों से इस गोरखधंधे में सक्रिय है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

• म0उ0निरीक्षक राखी रावत

• हेका0 राकेश कुमार

• म0हेका0 बीना गोदियाल

• का0 दीपक

• का0 जयराज भंडारी

• का0 दीपक चन्द

• म0 का0 गीता

गिरफ्तार आरोपित:

1. आजाद पुत्र मिथिलेश

2. लव कुश पुत्र अनिल कुमार

3. तीन महिलाएं (नाम गोपनीय)

फरार:

• गौरव राजपूत (होटल संचालक), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश

कोतवाली नगर में सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। SSP ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version