
देहरादून:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर जनपद में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित विशेष शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडियाल ने बताया कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से अक्टूबर माह में चार विशेष शिविर लगाए गए।
उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को गांधी शताब्दी अस्पताल, रायपुर में 31, 22 अक्टूबर को विकासखंड डोईवाला में, 23 अक्टूबर को रा.इ.का. मेहूंवाला में 26 अक्टूबर को रियांश रिजॉर्ट, शेरपुर में 54 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविरों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पात्र लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हीकरण किया गया। साथ ही यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया।जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

