Site icon Bhagwa Sanatan Times

देहरादून पुलिस का जागरूकता अभियान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)36 वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम के तहत देहरादून पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आमजनमानस, विक्रम/आटो/सिटी बस चालकों तथा ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वायज को यातायात सम्बन्धी वीडियो एन्थम चलाकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस लाइन देहरादून में 140 विक्रम/आटो/सिटी बस चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।रायपुर क्षेत्रान्तर्गत चूना भट्टा पर स्थित ब्लिंकिट डिलीवरी ऑफिस देहरादून में 50 से अधिक ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वायज को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई गई। यातायात निदेशालय से प्राप्त ट्रैक सूट वितरित किए गए।सभी वाहन चालकों को सड़क पर अपने वाहनों को निर्धारित गति में संचालित करने और सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की मदद करने की अपील की गई।

Exit mobile version