पिरान कलियर:(रागिब नसीम)दरगाह पिरान कलियर से जुड़े दो कर्मचारियों—सलीम अहमद सेवक और मौ० इस्लाम सेवक—को निलंबित कर दिया गया है। दरगाह कार्यालय से पत्रांक संख्या 3007, दिनांक 11 सितंबर 2025 के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
आदेश के अनुसार दोनों कर्मचारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन भी रोका जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निलंबन आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेगा।
यह कदम दरगाह प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

