Site icon Bhagwa Sanatan Times

“थाने में खुद को गोली मारने से पहले इंस्पेक्टर ने क्यों कहा ‘अब और नहीं सह सकता”

उत्तरप्रदेश:(चीफ एडिटर)उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर अरुण राय की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा के बीच कथित रूप से निजी संबंध थे। आरोप है कि इसी दौरान महिला कांस्टेबल ने इंस्पेक्टर के साथ बने कुछ निजी वीडियो अपने पास रख लिए और बाद में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

“लाखों की उगाही और 25 लाख की नई मांग…

जांच में सामने आया है कि महिला कांस्टेबल इंस्पेक्टर से पहले ही लगभग 3 लाख रुपये नकद, एक आईफोन और सोने का हार ले चुकी थी। इसके बाद उसने 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल की फरवरी में शादी तय थी, और इस दबाव के बीच इंस्पेक्टर अरुण राय गंभीर मानसिक तनाव में आ गए थे।

“थाने में गोली मारकर दी जान…

पुलिस के अनुसार, लगातार बढ़ते मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर इंस्पेक्टर अरुण राय ने थाने के भीतर ही खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और मामले ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी।

“वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी…

सोशल मीडिया पर महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे पुलिस अभिरक्षा में ले जाते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और लेन-देन से जुड़े सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल मीनाक्षी शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

“गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज…

महिला कांस्टेबल के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, आत्महत्या के लिए उकसाने, आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच एसआईटी या वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आगे बढ़ाई जा रही है।

Exit mobile version