Site icon Bhagwa Sanatan Times

थलापति विजय बने CM, 10 मिनट में लिए 3 बड़े फैसले, पढ़े खबर 

चेन्नई:(जीशान मलिक)अभिनेता से नेता बने थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। शपथ लेने के महज 10 मिनट के भीतर उन्होंने 3 बड़े फैसले लेकर सियासी हलचल तेज कर दी है।

“CM विजय के 3 अहम ऐलान:  

1. 200 यूनिट बिजली फ्री: राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसका सीधा फायदा गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा।

2. ड्रग्स पर वार: युवाओं में बढ़ती ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा। STF 30 दिन में एक्शन प्लान सौंपेगी।

3. महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता: महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए अलग स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी। हर जिले में महिला हेल्प डेस्क और फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था होगी।

शपथ के तुरंत बाद CM विजय ने कहा, “जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। वादे पूरे करने का वक्त शुरू हो गया है। ये सिर्फ शुरुआत है।”उनके इन फैसलों के बाद सोशल मीडिया पर #VijayCM ट्रेंड कर रहा है। विपक्ष ने इसे ‘लोकलुभावन’ बताया, वहीं समर्थकों का कहना है कि विजय ने आते ही जनता का दिल जीत लिया।

Exit mobile version