Site icon Bhagwa Sanatan Times

तिरंगे की सान अंतरिक्ष मे शुभांशु की उड़ान, 41 साल बाद भारत रचेगा इतिहास….

उत्तरप्रदेश:(ज़ीशान मलिक )लखनऊ से शुभांशु ने आज दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो गए है। वह 28 घंटे की यात्रा करके कल शाम भारतीय समय के मुताबिक करीब 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में डॉकिंग करेंगे। शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं, जो इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में कदम रखेंगे। वह वहां 14 दिनों तक रहेंगे और रिसर्च करेंगे।लाल की उड़ान देख मां की भर आईं आंखें, बार-बार आंसू पोंछ रही थीं कैप्टन शुभांशु की मां

यह मिशन छह बार टलने के बाद आज आखिरकार फाइनल हो गया,और स्पेस-एक्स ने बताया कि लॉन्च के लिए मौसम अनुकूल है। अंतरिक्ष में उड़ान भरने को तैयार कैप्टन शुभांशु की पहले तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एस्ट्रोनॉट की ड्रेस में दिख रहे हैं।

Exit mobile version