Site icon Bhagwa Sanatan Times

तिरंगा लाइटों से जगमगाई साबिर पाक की नगरी

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)साबिर पाक के 757वें उर्स के अवसर पर पिरान कलियर की नगरी देशभक्ति और आस्था के रंगों से सराबोर हो उठी। दरगाह और आसपास के क्षेत्र को तिरंगा लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगाने लगा।

दूर-दराज से आए जायरीनों ने इस अनोखी सजावट को देख उत्साह जताया। हर कोई यही कहते हुए नजर आया कि साबिर पाक की नगरी का नजारा तिरंगा लाइटों से सजा हुआ बेहद आकर्षक और मनमोहक लग रहा है।

सदियों से यह दरगाह आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक रही है। यहां हिंदुस्तान के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी जायरीन अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। सभी मजहबों के लोग यहां हाजिरी लगाते हैं और विश्वास रखते हैं कि साबिर पाक उनकी अरदासें सुनकर मन्नतें पूरी करते हैं।

उर्स के मौके पर पिरान कलियर की नगरी का यह नजारा श्रद्धा और एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

Exit mobile version