
देहरादून:(रागिब नसीम) उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की, जिसमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नए राज्यपालों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। वर्तमान में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह हैं, जिन्होंने सितंबर 2021 में पदभार संभाला था।
राष्ट्रपति ने डॉ. बिसेन के साथ ही ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है।आपको बता दे कि 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जन्मे डॉ. बिसेन आयुर्वेद और होम्योपैथी के चिकित्सक हैं। वे बरघाट विधानसभा से 1990, 1993, 1998 और 2003 में लगातार चार बार विधायक रहे और 2003 से 2005 तक कैबिनेट मंत्री रहे। 2011 से 2013 तक वे मध्य प्रदेश चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे। 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।जल्द ही उनके पदभार ग्रहण की तिथि घोषित की जाएगी।

