Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन कालनेमी के तहत 15 बहरूपिये बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड में चलाया जा रहा है कालनेमी।आपको बता दे कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत आज हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कारवाई की है।

SSP हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बहरूपिये बाबाओं को हिरासत में लिया है।ये लोग तंत्र-मंत्र, जादू-टोना जैसी कथित कलाओं का प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों व यात्रियों को गुमराह करके आम लोगों को धोखा देने में सफल हो जाते है।हरिद्वार पुलिस लगातार ऐसे लोगों की सक्रिय पहचान कर रही है।और उन पर कठोर कार्रवाई कर रही हैं।

Ssp परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा धर्मनगरी हरिद्वार को ढोंगियों और बहरूपिये कालनेमियों का अड्डा नहीं बनने देगी पुलिस।

Exit mobile version