बहादराबाद:(जीशान मलिक)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता के ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद अब्दुल करीम ने गांव के कब्रिस्तान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने दर्जनों फलदार और छायादार पौधे रोपकर कहा कि पर्यावरण बचाना और आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली छोड़ जाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।अब्दुल करीम ने कहा, “किसान संगठन का सदस्य होने के नाते आज मैंने अपना फर्ज निभाया है। जो मिट्टी हमें अनाज देती है, जो आखिर में हमें अपनी गोद में जगह देती है, उसे हरा-भरा रखना इबादत है।” उन्होंने कहा कि किसान का असली गहना उसका खेत और पेड़ हैं। पेड़ होंगे तो बारिश होगी, फसल बचेगी और जीवन बचेगा। 
“कब्रिस्तान को चुना, दिया भावनात्मक संदेश”
वृक्षारोपण के लिए कब्रिस्तान चुनने के सवाल पर BKU नेता ने कहा, “जो जगह हमें आखिरी सुकून देती है, उसे सबसे पहले हरा-भरा करना चाहिए। ये संदेश है कि जन्म से मरण तक हर पड़ाव पर पेड़ जरूरी है।”अब्दुल करीम ने जनता से अपील की कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। उन्होंने नारा दिया- “वृक्षारोपण, हरियाली बढ़ाओ जीवन बचाओ।” साथ ही कहा कि आने वाली नस्लों को अगर साफ हवा, पानी और छांव देनी है तो आज पौधारोपण करना होगा।इस मौके पर उन्होंने “भारतीय किसान यूनियन एकता जिंदाबाद” और “राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी जिंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन “जय जवान जय किसान” के उद्घोष के साथ हुआ। अब्दुल करीम ने सभी किसान साथियों से भी अपने खेत की मेड़ और गांव की खाली जमीन पर पौधे लगाने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने BKU ब्लॉक अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि कब्रिस्तान जैसी जगह पर वृक्षारोपण से पूरे गांव में सकारात्मक संदेश जाएगा।
इस अवसर पर अकरम मलिक शमून भाई शकील भाई शादाब भाई एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

