Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए नाजिम त्यागी ने किया नामांकन, 16 को मतदान

पिरान कलियर:(रागिब नसीम)जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड-3 के सभासद नाजिम त्यागी ने सोमवार को रोशनाबाद जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।इस दौरान पिरान कलियर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा नगर पंचायतों के सभासद मौजूद रहे। तीनों नगर पंचायतों के कुल 27 सभासद इस चुनाव में मतदान करेंगे।

नाजिम त्यागी के नामांकन के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद राशीद, जावेद साबरी, अमजद, दानिश साबरी, दिलबाग, जीनत, गुलफाम साबरी, शहजाद अली, राशिद अली, रहीस अहमद सहित इमलीखेड़ा के कई सभासद मौजूद रहे।

“16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना”

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को नामांकन, 13 को जांच और 14 को नाम वापसी होगी। 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा।

Exit mobile version